ग्वालियर. भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां एक सिस्टम के तहत काम होता है। टिकट तो किसी एक व्यक्ति को मिलता है इसलिए बाकी लोगों को निराश होने की जरूरत नहीं है। पार्टी जिसे भी टिकट दे, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताएं आैर नगर निगम में भाजपा को बहुमत दिलाएं।
यह बात महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने बुधवार को मुखर्जी भवन पर पार्टी की आेर से जारी विकास कार्यों के फोल्डर का विमोचन करते हुए कही। उन्होंने कहा- निगम चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत हासिल करना आैर भाजपा का परचम फहराना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
श्रीमती सिंह ने कहा लोकतंत्र में विकास कार्य कराने वाली पहली संस्था नगर निगम आैर नगर पालिका होती है। सांसद, विधायक आमजन के जो कार्य नहीं करा पाते हैं, वे कार्य पार्षद आैर महापौर कराते हैं। आज विकास को लेकर लोगों की जागरूकता बढ़ी है।
ऐसे में आप लोगों से अपेक्षाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने
मंगलयान की सफलता पर खुशी जताई। महापौर समीक्षा गुप्ता ने कहा कि केंद्र की पिछली कांग्रेस सरकार ने शहर के विकास में हमेशा रोेड़ा अटकाया था। इसका प्रमाण रोप-वे की अनुमति मिलना है। अब केंद्र आैर प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो विकास में तेजी आएगी।
उन्होंंने निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए एकजुट होने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने की। मंच पर वेदप्रकाश शर्मा, समीक्षा गुप्ता, विवेक शेजवलकर, बृजेंद्र सिंह जादाैन, रविंद्र राजपूत, देवेश शर्मा, बालेंदु शुक्ल, अनुराग बंसल मौजूद थे। संचालन अरुण कुलश्रेष्ठ ने आैर आभार प्रदर्शन राकेश जादौन ने किया।
अब परिवार संपर्क अभियान: भाजपाके जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि 25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक चलने वाले परिवार संपर्क कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों के साथ ही प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाआें की जानकारी देंगे।
साथ ही शहर में नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देने वाला फोल्डर भी वितरित करेंगे। परिवार संपर्क कार्यक्रम गुरुवार को शाम 5 बजे मुखर्जी भवन से शुरू होगा।
पानी के बिलों का मसला चिंतन बैठक में रखूंगी
बिजलीनिजीकरण को स्थायी तौर पर निरस्त करने का फैसला निगम चुनाव से पहले करने आैर पानी के बिलों की बकाया राशि पर सरचार्ज माफ किए जाने का मसला 2