केंद्रीय मंत्री तोमर के कल कई कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्री तोमर के कल कई कार्यक्रम
ग्वालियर|केंद्रीय खननएवं इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 26 सितंबर को शताब्दी एक्सप्रेस से सुबह ग्वालियर आएंगे। वे 11 बजे आंतरी, 1.30 बजे बिलौआ, शाम 5 बजे मुरार कैंट और शाम 7.30 बजे वार्ड 52 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मंगलयानमिशन की सफलता हर भारतीय के लिए गौरव
ग्वालियर| मंगलयानकी ऐतिहासिक सफलता पर चेंबर ऑफ काॅमर्स ने देश के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। चेंबर के पूर्व अध्यक्ष जीडी लड्ढा ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने पहली बार में ही मंगल ग्रह पर पहुंचने में सफलता हासिल की है। यह मिशन हमारे विश्व गुरु बनने की प्रक्रिया की शुरुआत है। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विष्णु गर्ग ने कहा कि हम सभी देशवासी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव भूपेंद्र जैन, मानसेवी संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश लहारिया, घनश्यामदास गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महेंद्र साहू, विपिन गुप्ता, राकेश लहारिया, एमके सांघी आदि मौजूद थे।
चंदेको लेकर फॉर्मेसी संस्थान में छात्र झगड़े
ग्वालियर| जेयूके फॉर्मेसी संस्थान में बुधवार को बी-फॉर्मा थर्ड ईयर के छात्र वृंदावन सेकंड ईयर के छात्र निर्मल कुशवाह के बीच छात्रों से चंदा वसूलने को लेकर झगड़ा हो गया।। इस पर एक छात्र ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया। बजरंग दल के कार्यकर्ता डंडे हथियार लेकर पहुंच गए। तभी दूसरे छात्र ने डायरेक्टर प्रो. सुमन जैन को बताया कि कुछ युवक उसे पीटने के लिए संस्थान के बाहर खड़े हैं। इस पर शिक्षक सक्रिय हो गए। शिक्षकों ने बाहर खड़े युवकों से पूछताछ की तो वे भाग गए।
नौकरशारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, इसलिए किया आत्महत्या का प्रयास: माधौगंजमें एक छात्र द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने उसके नौकर को गिरफ्तार किया है। नौकर समद उर्फ कल्लू खान छात्र को शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था जिसकी वजह से छात्र परेशान था।