पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 202 श्रद्धालुओं ने किया अमृतपान

202 श्रद्धालुओं ने किया अमृतपान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किलास्थित गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ पर मनाए जा रहे तीन दिवसीय दाताबंदी छोड़ दिवस महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को गुरुग्रंथ साहिब के पाठ का समापन हुआ। इस मौके पर 202 श्रद्धालु़ओं ने अमृतपान किया।

सिख समाज के छठवें गुरु हरगोविन्द साहिब सर्वपितृ अमावस्या के दिन मुगल बादशाह जहांगीर की कैद से 52 राजाओं के साथ दाताबंदी छोड़ का जयघोष करते हुए बाहर आए थे, तभी से सिख समाज दाताबंदी छोड़ दिवस महोत्सव के रूप में मनाता रहा है। महोत्सव के तहत बीती शाम से सजाया गया कीर्तन दरबार बुधवार सुबह चार बजे तक चला। इसके बाद सुबह आठ बजे श्री अखंड पाठ साहिब का समापन कर भोग लगाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अमृतपान किया। पंज प्यारों ने 202 श्रद्धालु़ओं को अमृतपान कराया। तदुपरांत पुन: कीर्तन दरबार सजा। कीर्तन दरबार में कथावाचक कुलवंत सिंह ने 52 राजाओं को गुरु साहिब द्वारा मुक्त कराने की कथा सुनाई। कार्यक्रम में पद्मश्री बाबा सेवा सिंह, बाबा लक्खा सिंह, बाबा प्रीतम सिंह, सतवंत सिंह, कमलजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। तीसरे दिन भी लंगर चलते रहे।