- Hindi News
- अतिक्रमण हटाकर खुला छोड़ा नाला, लोग नाराज
अतिक्रमण हटाकर खुला छोड़ा नाला, लोग नाराज
ग्वालियर|स्थानीय लोगोंकी शिकायत पर बैंक कॉलोनी में बुधवार को नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से लोग नाराज हो गए। निगम अमले ने नाले से लोगों के स्लैब हटाकर नाला तो खोल दिया लेकिन उसे बाद में ढंकने का आश्वासन देकर खुला ही छोड़ गए। नाले में कॉलोनी के सीवर की सप्लाई है जो चोक हो जाने पर परेशानी का कारण बन जाती है। यह शिकायत कुछ लोगों ने नगर निगम जिला प्रशासन से लेकर सीएम हेल्प लाइन तक से की थी। बुधवार दोपहर नगर निगम का अमला बैंक कॉलोनी में नाले पर अतिक्रमण हटाने पहुंचा। यहां नाले पर बना एक कमरा और लोगों के रैंप तोड़कर नाला खोल दिया। करीब तीस मकानों के रैंप तोड़े गए और मुकेश सक्सेना के मकान की बाउंड्री भी तोड़ दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला करीब छह फीट गहरा है जिसे खोलकर और आफत कर दी है। निगम अमले को इसे फौरन ढंकना चाहिए था, वरना खोलते ही नहीं।