पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कब आएगा ऑपरेशन का नंबर

कब आएगा ऑपरेशन का नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| जिलाअस्पताल मुरार की सी-आर्म मशीन करीब एक माह से खराब है। इसके चलते हड्डी के बड़े ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। अाॅपरेशन के इंतजार मेें भर्ती मरीज डॉक्टरों से रोज पूछते हैं कि आखिर ऑपरेशन का नंबर कब आएगा? ऑपरेशन नहीं होने के कारण कुछ मरीज तो घर चले गए हैं।

जिला अस्पताल मुरार की सी-आर्म मशीन खराब है। इसके चलते हड्डी के मरीजों को परेशानी हो रही है। हड्डी के बड़े ऑपरेशन सी-आर्म की सहायता से ही किए जाते हैं। सी-आर्म खराब होने के कारण ये ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। जिला अस्पताल में भर्ती आलम बेग को दो सप्ताह से अधिक हो गए लेकिन उनका ऑपरेशन अब तक नहीं हो पाया है। इसी तरह 60 वर्षीय चमेली बाई, 90 वर्षीय वैकुण्ठी बाई भी अपने ऑपरेशन की बाट जोह रही हैं। सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार गुप्ता का कहना है कि पासवर्ड नहीं आने के कारण सी-आर्म मशीन काम नहीं कर पा रही है। कंपनी को चेतावनी दी गई है कि वह 24 घंटे के अंदर पासवर्ड उपलब्ध कराए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।