- Hindi News
- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कृषि विवि में दिया धरना
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कृषि विवि में दिया धरना
ग्वालियर| राजमाताविजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अनिल बौहरे का आरोप था कि बीएससी एजी पहले वर्ष के छात्र अजय प्रकाश भारद्वाज को गलत तरीके से पास किया गया है। छात्र सात विषयों में फेल है तो फिर उसका दूसरे वर्ष में एडमिशन कैसे हो गया। इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। धरने में निवेश शर्मा, अंकित भदौरिया आदि शामिल थे।
प्रिंसिपलोंको दिए पासवर्ड: जेयूके गालव सभागार में बुधवार को अंचल भर के कॉलेजों के प्रिंसिपलों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी कॉलेजाें को एमपी ऑनलाइन की ओर से दिए पासवर्ड प्रदान किए गए।