प्रसूता की मौत, परिजन ने किया हंगामा
ग्वालियर|कौल नर्सिंगहोममें बुधवार को प्रसूता की मौत के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। परिजन का आरोप था कि डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है। नर्सिंगहोम संचालक ने आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नरवर, शिवपुरी निवासी रघुराज अपनी प|ी गायत्री को प्रसव के लिए बुधवार सुबह पांच बजे कौल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। बताया गया है कि अस्पताल पहुंचने से पहले गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई थी। यहां चेकअप करने के बाद डॉक्टर ने उसे बताया कि गायत्री का हीमोग्लोबिन बहुत कम है उसकी स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद अस्पताल में गायत्री की मौत हो गई। गायत्री की मौत के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के पति रघुराज का कहना था कि नर्सिंगहोम के डॉक्टरों की लापरवाही से गायत्री की मौत हुई है। नर्सिंगहोम संचालक डॉ. ओएन कौल ने पुलिस को गायत्री की पूरी स्थिति से अवगत कराते हुए वह कागज दिखाया, जिसमें उन्होंने मरीज के परिजन को इलाज सेे पूर्व की स्थिति बताई थी। डॉ. कौल का कहना है कि गायत्री के इलाज में काेई लापरवाही नहीं हुई है।