राइजिंग स्टार अगले दौर में
ग्वालियर. एमएलबीकॉलेज के खेल मैदान पर खेली जा रही आर्यभट्ट फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को राइजिंग स्टार, डीडीनगर और भिंड इलेवन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। दिन के तीसरे मुकाबले में डिफेंडर क्लब और भिंड इलेवन के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिली। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में डिफेंडर क्लब की तरफ से प्रकाश गोलवलकर (बिट्टू), गुल्लू और विवेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन यह तिकड़ी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रही। भिंड इलेवन ने डिफेंडर क्लब को 3-1 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में राइजिंग स्टार ने यादव क्लब को 2-1 से तथा डीडी नगर ने आर्यभट्ट बी को 1-0 से पराजित किया।