पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब का सीरीज पर कब्जा

पंजाब का सीरीज पर कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | मेजबानमप्र की टीम कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर खेली जा रही वनडे प्रैक्टिस मैच (अंडर 19 आयु) की सीरीज में बुधवार को भी आउट ऑफ फाॅम नजर आई। पंजाब की महिलाओं ने सीरीज के अंतर्गत खेले गए चौथे मैच में भी मेजबान टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी पैनल काे बिखरते हुए 45 रन से शानदार जीत हासिल कर ली। छह मैचों की इस सीरीज में मेहमान पंजाब ने 4-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पर कब्जा जमाया। दूसरी तरफ मप्र की लगातार हार ने चयनकर्ताओं पर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं।

अमरपालने खेली विस्फोटक शतकीय पारी: टाॅसजीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारती और प्रिया सिंह की आेपनिंग जोड़ी मात्र 39 रन के टीम स्कोर पर पवेलियन बैठ चुकी थी। इसके बाद अमरपाल और रिद्दिमा की जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर स्कोरबोर्ड पर तेजी से रन बढ़ाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने रनों की झड़ी लगाते हुए केवल मप्र के गेंदबाजों की हवा खराब कर दी, बल्कि विकेट के लिए भी उन्हें तरसा दिया। 182 रन की विस्फोटक शतकीय साझेदारी करने वाली इस जोड़ी ने टीम को 221 रन के स्कोर पर पहुंचाया था कि रिद्दिमा रनआउट हो गईं। रिद्दिमा ने 133 गेंदों में पांच बाउंड्री के सहारे 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बाद अमरपाल ने अपने साथी खिलाड़ियों का साथ देते हुए निर्धारित 50 ओवर में स्कोर को 5/252 पर पहुंचा दिया। अमरपाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों में 13 बाउंड्री के सहारे 112 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। मप्र की तरफ से चारु जोशी ने दो और यशी पांडे ने एक विकेट लिया। इसके बाद जवाबी पारी खेलने उतरी मप्र की टीम 8/207 रन ही बना सकी। टीम के लिए शिवी पांडे (66) और सलीना द्विवेदी (55) की जोड़ी ने चौथे विकेट के लिए 169 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की।