पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोना 200 और चांदी 100 रुपए उछली

सोना 200 और चांदी 100 रुपए उछली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| पितृपक्षसमाप्त होने के बाद त्योहारी सीजन की खपत को देखते हुए आभूषण निर्माताओं और स्टॉकिस्टों की लिवाली से स्थानीय सराफा बाजार में बुधवार को दोनों बहुमूल्य धातुओं में तेजी का रुख रहा। सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए उछलकर 27,150 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जेवराती सोना भी 100 रुपए की मजबूती के साथ 25,300 रुपए बिका। मांग निकलने से चांदी कच्ची एवं चांदी पक्की में 100-200 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई। इनके भाव क्रमश: 39,100 और 39,800 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंच। दूसरी ओर चांदी कलदार भी दस रुपए प्रति नग सुधरकर 470 रुपए बिका। उधर दिल्ली सराफा में चांदी 500 रुपए तेज होकर 40 हजार रुपए प्रति किलो तथा सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए बढ़कर 27,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में सोना 5 डॉलर और तेज होकर 1224 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 5 सैंट बढ़कर 1780 सैंट पर जा पहुंची।