पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरक्षा के लिए हर हद तक जाएंगे

सुरक्षा के लिए हर हद तक जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. सुभाष मार्केट और नेहरू मार्केट में कारोबारियों के बुलावे पर पहुंचे एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें कब क्रोध आता है और खुशी कब होती है। श्री सिंह ने कहा- बदमाश जब किसी महिला के गले से चेन या पर्स छीन ले जाए तो मुझे बहुत क्रोध आता है और जब जनता पुलिस पर भरोसा करे और सहयोग करे तो उन्हें खुशी होती है।
श्री सिंह सीसीटीवी कैमरों के कंट्राेल रूम का शुभारंभ करने सुभाष मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने कारोबारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए हर हद पार करेगी।
बस, वे इस तरह पुलिस का सहयोग करते रहें तो अपराधियों की हिम्मत नहीं होगी। वे उनकी तरफ नजर भी नहीं उठा सकेंगे। वहीं पाटनकर बाजार स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कारोबारियों से कहा- यहां ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान भी किया जाएगा।

दोनों मार्केट के कारोबारियों ने यहां 20 सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं और इनका एक कंट्रोल भी बनाया है। श्री सिंह ने कहा कि कारोबारियों ने कैमरे लगाकर जिस तरह का सहयोग दिया है, इससे उन्हें खुशी हुई है। सुभाष मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीचंद वलेचा, नजरबाग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश बंसल और कनवर किशोर मंगलानी सहित तमाम कारोबारियों ने एसएसपी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में एएसपी राहुल लोढ़ा, सीएसपी दीपक भार्गव और टीआई सतीश चतुर्वेदी भी मौजूद थे। श्री सिंह ने यहां पर कारोबारियों को बताया कि सीसीटीवी कैमरे से अपराध की विवेचना में क्लू मिलता है। इससे अपराधी बहुत ज्यादा दूर तक नहीं भाग सकता।

एसएसपी के स्वागत के कारण तीन बजे खुलीं दुकानें: सुभाषमार्केट, नेहरू मार्केट और नजर बाग मार्केट में सुबह साढ़े दस बजे दुकानें खुल जाती हैं। रविवार को लगभग चार सौ कारोबारियों ने एसएसपी संतोष सिंह के इंतजार में दोपहर दो बजे तक अपनी दुकानें बंद रखी।
श्री सिंह दोपहर लगभग एक बजे यहां पहुंचे तो कारोबारियों ने फूलों की बरसात कर दी। एक घंटे कार्यक्रम चला। इस दौरान महाराज बाड़े पर ट्रैफिक व्यवस्था चौकस दिखी। वहीं सुभाष मार्केट और नजर बाग मार्केट में फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं दिखा। ही यहां बाजार सजा दिखा।

मैं यहां दोबारा आना चाहूंगा : नजरबागमार्केट के अध्यक्ष सुरेश बंसल ने कहा कि उनकी मार्केट में भी 65 कैमरे लगाए जा रहे हैं और जल्द इन्हें चालू करने के लिए एसएसपी श्री सि