पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू के हालात खराब, वैष्णो देवी की चार यात्राएं रद्द

जम्मू के हालात खराब, वैष्णो देवी की चार यात्राएं रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| प्राकृतिकआपदा का शिकार हुए जम्मू-कश्मीर में हालात अभी भी सामान्य नहीं हुए हैं। इस कारण प्रदेश के धर्मस्व विभाग ने बुजुर्गों के लिए पहले से तय वैष्णो देवी की सभी चार यात्राएं रद्द कर दी हैं। इसका प्रभाव राज्य के 12 जिलों के उन बुजुर्गों पर होगा, जो इन यात्राओं में शामिल होने वाले थे।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने 27 अगस्त को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कई यात्राएं मंजूर की थीं। इसके बाद 27 सितंबर को संशोधित आदेश जारी हुआ। इसमें विभाग ने माना है कि वैष्णोंदेवी तीर्थस्थल पर परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसी कारण 10 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच होने वाली चार यात्राएं रद्द कर दी गई हैं। इन यात्राओं में शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना सहित 12 जिलों के 3 हजार 904 बुजुर्ग यात्री शामिल होने थे। धर्मस्व विभाग ने इन चारों यात्राओं का रूट बदलकर पहले की तारीख में ही सभी को रामेश्वरम् के लिए डायवर्ट कर दिया है। इसी तरह से 23 नवंबर को रामेश्वरम् जाने वाली यात्रा की तारीख भी बदलकर अब 9 दिसंबर कर दी गई है।

अजमेर यात्रा स्थगित

धर्मस्वविभाग ने दो अक्टूबर को ग्वालियर, जबलपुर, सागर के यात्रियों को लेकर जाने वाली अजमेर यात्रा स्थगित कर दी है। इसमें 976 यात्री शामिल होने वाले थे। ग्वालियर में इस यात्रा के लिए फार्म जमा हो चुके हैं।