- Hindi News
- सप्ताह में दो दिन चलेगी झांसी बांद्रा एक्सप्रेस
सप्ताह में दो दिन चलेगी झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस
ग्वालियर| हरसोमवार को झांसी से बांद्रा जाने वाली झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी। यह ट्रेन रविवार को भी बांद्रा के लिए रवाना होगी। रविवार को झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से रवाना हुई। रेल बजट में इस ट्रेन के सप्ताह में दो दिन करने की घोषणा की गई थी। ट्रेन को काफी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। झांसी बांद्रा एक्सप्रेस हर सोमवार को झांसी से वाया ग्वालियर, शिवपुरी होते हुए बांद्रा जाती है। अब यह रविवार सोमवार को बांद्रा जाएगी।