- Hindi News
- बाइक रोकी तो सिपाही से की झूमाझटकी, केस दर्ज
बाइक रोकी तो सिपाही से की झूमाझटकी, केस दर्ज
ग्वालियर| तानसेनरेजीडेंसी तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक सिपाही से बाइक सवार ने झूमा-झटकी कर दी। यूनिवर्सिटी पुलिस ने आरेापी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार शाम ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ सिपाही शैलेंद्र सिंह तानसेन रेजीडेंसी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। मुरार की तरफ से एक बाइक सवार बगैर हेलमेट के आता दिखाई दिया। सिपाही ने बाइक रोककर वाहन के कागज दिखाने को कहा तो उसने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी गए और आरोपी जेलसिंह निवासी थाटीपुर गांव को पकड़कर विश्वविद्यालय थाने की पुलिस के हवाले कर दिया।