गरबा के साथ आज से शुरू होगा मेला
श्रीअग्रवालमहासभा ग्वालियर द्वारा जीवायएमसी में अग्रसेन मेला 29 सितंबर से शुरू किया जाएगा। दो दिवसीय अग्रसेन मेला के पहले दिन प्लास्टिक बॉटल से सामान बनाओ, तोरण द्वार बनाओ, महाराजा अग्रसेन चित्र बनाओ और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता शाम सात बजे से होगी। इसी क्रम में 30 सितंबर को कुकिंग, मॉकटेल, रंगोली सजाओ, डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष विष्णु जैन ने बताया कि इस मेले में गरबा महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अितथि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अध्यक्षता सांसद अनूप मिश्रा करेंगे।
Agresen Mela-2014