पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निबंध लिखने पर मिलेगा इनाम

निबंध लिखने पर मिलेगा इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोअक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर ग्राम गोहिन्दा जनपद पंचायत भितरवार में अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। शिविर उत्कृष्ट उ.मा. विद्यालय भितरवार में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता 29 सितम्बर को दोपहर 2 शाम से 5 बजे तक चलेगा। इसका विषय अस्पृश्यता उन्मूलन हेतु संवैधानिक प्रावधान एवं उनका व्यावहारिक जीवन में प्रभाव है।

भाषण प्रतियोगिता अस्पृश्यता समाज के लिए कलंक है विषय निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमश: 500 रुपए, 300 रुपए एवं 200 रुपए प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन प्रदान किए जाएंगे।

upcoming event