एक्जीबिशन में 100 ग्राम की साड़ी
बटरसिल्क साड़ी देखने में जितनी खूबसूरत है वजन में उतनी हल्की। मात्र 100 ग्राम वजन की यह साड़ी अंगूठी के अंदर से भी निकल जाती है। कुछ ऐसी ही साड़ियों का कलेक्शन सराफा बाजार स्थित साड़ी सरोवर पर देखा जा सकता है। यहां शुरू हुई साड़ी एग्जीबिशन में कांजीवरम से लेकर सिल्क साड़ियों का बेहतर कलेक्शन पेश किया गया है।
saree exhibition
सिल्क में कटवर्क बॉर्डर
प्योर सिल्क में कटवर्क बॉर्डर में आई कांजीवरम की यह साड़ी भी खास है। इस पैटर्न में यह साड़ी शहर में पहली बार आई है। इसकी कीमत 9 हजार से शुरू है।
बूटा डिजाइन खास
गड वाली सिल्क में स्कट और बूटा डिजाइन में आई यह साड़ी भी खास है। इसके बीच में सिल्क के जाे डिजाइन दिए गए हैं। वे सारे हैंडमेड हैं। यह साड़ी 10 हजार रुपए से शुरू हैं।
एक्जीबिशन में साड़ी पसंद करती युवती।