पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेक्नोलॉजी से हमेशा रहें अपडेट

टेक्नोलॉजी से हमेशा रहें अपडेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेस्टीज कॉलेज में नेशनल वर्कशॉप में रविवार को कई कॉम्पटीशन हुए। इसमें ग्वालियर सहित बाहर के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

national workshop

सिटी रिपोर्टर ग्वालियर

टेक्नोलॉजीके क्षेत्र में लगातार अपडेट रहना जरूरी है। यह ऐसा क्षेत्र है जहां रोज कुछ कुछ नया होता है। देश में होने वाली अच्छी रिसर्च से टेक्नोलॉजी का दायरा बढ़ रहा है। इसलिए इसमें रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स को अपडेट रहना होगा। यह बात अटल बिहारी वाजपेयी ट्रिपल आईटीएम के डायरेक्टर प्रो. एसजी देशमुख ने कही। वे रविवार को प्रेस्टीज कॉलेज में दो दिवसीय नेशनल वर्कशॉप के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

वर्कशॉप के दूसरे दिन सॉफ्ट वेयर टेस्टिंग साथ डिबगिंग कॉम्पटीशन का आयोजन किया गया। इसमें बीस से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। तीन राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने फाइनल राउंड में जगह बनाई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एबीवी ट्रिपल आईटीएम के सीनियर प्रोफेसर शशिकला तपस्वी मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रेस्टीज कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. एसएस भाकर ने की।

इनटीमों ने लिया भाग: सॉफ्टवेयरटेस्टिंग और डिबगिंग में कोटा, जयपुर, कानपुर, झांसी, इंदौर और ग्वालियर के दस से ज्यादा कॉलेज के 140 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

यहबने विजेता

प्रथम-रंजुमाशुभांगी, प्रेस्टीज कॉलेज ग्वालियर।

द्वितीय-योगेंद्रकेवरे, एमआईटीएस ग्वालियर।

तृतीय-गौरीचतुर्वेदी, प्रेस्टीज कॅालेज ग्वालियर।

प्रेस्टीज कॉलेज में नेशनल वर्कशॉप को संबोधित करते वक्ता एवं उपस्थित अतिथि। फोटो: भास्कर