- Hindi News
- कुलपति ने कॉमर्स मैनेजमेंट विभाग का करवाया बंटवारा
कुलपति ने कॉमर्स मैनेजमेंट विभाग का करवाया बंटवारा
ग्वालियर| जेयूमें नेशनल एक्रिडिटेशन (नैक) की टीम आने से पहले कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने सोमवार से विभागों का भ्रमण करना शुरू कर दिया है। कॉमर्स मैनेजमेंट विभाग के प्रोफेसरों के बीच चल रहे विवाद के चलते यहां छात्रों की कक्षाएं लगने में समस्या रही है। कुलपति ने दोनों विभागों का बंटवारा करवा दिया। अब एमबीए फुल टाइम की क्लास फर्स्ट फ्लोर पर लगने के साथ ग्राउंड फ्लोर पर भी लगेंगी। जबकि कॉमर्स की क्लास फर्स्ट फ्लोर पर। कुलपति ने कहा कि दोनों विभागों के प्रोफेसर ग्राउंड फ्लोर पर ही बैठेंगे। इस दौरान विभाग में गंदगी देख कुलपति ने प्रोफेसरों से नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई करवाने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है।