- Hindi News
- जेयू: सर्विस प्रोवाइडर नहीं आया बयान देने, होगी एफआईआर!
जेयू: सर्विस प्रोवाइडर नहीं आया बयान देने, होगी एफआईआर!
ग्वालियर. जीवाजीयूनिवर्सिटी में बीएससी की छात्रा की फर्जी मार्कशीट बनाए जाने के मामले में बुधवार को आरोपी सर्विस प्रोवाइडर प्रशांत दुबे जांच कमेटी के सामने बयान देने नहीं पहुंचा। जांच कमेटी गुरुवार को कुलपति को रिपोर्ट सौंपकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराने की अनुशंसा कर सकती है। इस फर्जीवाड़े में दो कर्मचारियों पर भी शंका है।
जेयू की करेक्शन सेल में कार्यरत प्रशांत दुबे पर आरोप है कि उन्होंने वीआरजी कॉलेज मुरार की बीएससी की छात्रा प्रियंका नरवरिया से रुपए लेकर उसे पांचवें सेमेस्टर में फर्जी तरीके से पास कर फाइनल सेमेस्टर की नकली मार्कशीट बना दी। कमेटी के सामने परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल ने बुधवार को प्रशांत को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन वे नहीं पहुंचे।