ग्वालियर. माधौगंजऔर थाटीपुर थाना क्षेत्रों के शादी समारोहों में तय समय के बाद डीजे बजाने वालों और मैरिज गार्डन संचालकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हिदायत दी कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाएं।
थाटीपुर क्षेत्र की मोहन वाटिका में विवाह समारोह के दौरान मंगलवार रात करीब 11 बजे तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और मैरिज गार्डन संचालक मोहन यादव डीजे बजा रहे पिंकेश रजक निवासी नवगृह कॉॅलोनी के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। माधौगंज क्षेत्र की सेकंड बटालियन सामुदायिक भवन में आयाेजित शादी समारोह में देर रात डीजे बजा रहे रवि प्रजापति निवासी गुड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।