- Hindi News
- पुलिस लोकायुक्तजांच मंे फंसे टीआई निर्मल जैन एसआई नागेंद्र सिंह सस्पेंड
पुलिस- लोकायुक्तजांच मंे फंसे टीआई निर्मल जैन एसआई नागेंद्र सिंह सस्पेंड
ग्वालियर | लोकायुक्तजांच में फंसे टीआई आंतरी निर्मल जैन और सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह को बुधवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ लोकायुक्त द्वारा चालान प्रस्तुत करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जनकगंज थाने में पदस्थापना के समय सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। जांच के दौरान नागेंद्र सिंह ने टीआई निर्मल जैन के शामिल होने की बात अधिकारियों को बताई थी। इसके बाद लोकायुक्त ने चालान प्रस्तुत कर दिया था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि प्रक्रिया के अनुसार चालान प्रस्तुत होने के बाद सस्पेंड किया जाता है उसी प्रक्रिया का पालन किया गया है।