- Hindi News
- अब विभिन्न कोटे के ऑनलाइन टिकट पर भी छूट देने की तैयारी में रेलवे
अब विभिन्न कोटे के ऑनलाइन टिकट पर भी छूट देने की तैयारी में रेलवे
ग्वालियर | रेलवेअब ऑनलाइन टिकट पर भी छूट देने की तैयारी कर रही है। विकलांग, प्रेस अन्य कोटे में टिकट पर छूट लेने के लिए फिलहाल मैनुअल टिकट लेना पड़ता है। यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से रेलवे अब ऑनलाइन टिकट पर भी छूट देने की तैयारी कर रहा है। इसको लेकर रेलवे अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव करेगा, जिससे यात्रियों को ऑनलाइन टिकट पर कंसेशन मिल सके। उल्लेखनीय है कि अभी तक ऑनलाइन टिकट लेने पर केवल सीनियर सिटीजन यात्रियों को ही छूट का लाभ मिलता है।