ग्वालियर. कारोबारी के घर में पले जर्मन शेफर्ड कुत्ते को बिस्किट खिलाकर चोर तीन लाख का माल अासानी से चुरा ले गए। कारोबारी परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर जर्मन शेफर्ड कुत्ते को छाेड़ गए थे। कारोबारी के परिजन को अंदेशा है कि चोरों ने कुत्ते को नशीले बिस्किट खिलाए होंगे। इस कारण वह बेसुध हो गया होगा।
जनकगंज थाना क्षेत्र के पाटनकर के बाड़े में रहने वाले भगवती प्रसाद श्रीवास्तव कंप्यूटर सेंटर संचालक हैं। मंगलवार की रात को यह परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार की सुबह घर लौटकर आए तो इन्हें ताले टूटे मिले। घर से सामान गायब था।
इसकी सूचना इन्होंने तुरंत जनकगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल करने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी घटनास्थल पर बुलाया। चोरों ने इनके घर के मुख्य द्वार के ताले तोड़ने के बाद अलमारी के ताले तोड़े और यहां से नौ तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी, दस हजार रुपए नकद चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बसमें कर दी तोड़फोड़: भिंडसे ग्वालियर रही यात्रियों से भरी बस में धर्मवीर पैट्रोलपंप के पास स्कॉर्पियो से आए कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी। बस के कांच टूटे तो कुछ यात्रियों के चोट भी आई है।
बेसुध मिला कुत्ता
कारोबारीने घर की सुरक्षा के लिए एक जर्मन शेफर्ड कुत्ता पाला है। इसे सुरक्षा के लिए यह घर पर छोड़ गए थे। इनका कहना है कि कुत्ता भी उन्हें बेसुध हालत में मिला था। इसके अलावा एक बिस्किट के पैकेट का रैपर भी मिला है।