- Hindi News
- 3 माह पहले टंकियों का भूमिपूजन, नहीं बनी डिजाइन
3 माह पहले टंकियों का भूमिपूजन, नहीं बनी डिजाइन
ग्वालियर| कोटेश्वरऔर किलागेट पर बनने वाली पानी की टंकियों का भूमिपूजन हुए तीन माह का समय निकल चुका है। अभी तक दोनों टंकियों का डिजाइन ड्राइंग नहीं बना है। निगम कमिश्नर अजय गुप्ता ने बुधवार को टीएल की बैठक में अधीक्षण यंत्री प्रदीप चतुर्वेदी को फटकार लगाई। इसके साथ ही चतुर्वेदी को राजीव आवास योजना, आईएचएसडीपी, आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी।
कंप्यूटरऑपरेटरों को देना होगी परीक्षा: निगमकी शाखाओं में कंप्यूटर ऑपरेटरों के रूप में कई ऐसे युवाओं की भर्ती हो गई है जिन्हें कंप्यूटर चलाना नहीं आता है। अब कंप्यूटर ऑपरेटरों की योग्यता की जांच करने के लिए परीक्षा होगी।