बिजली अमले से अभद्रता, मामला दर्ज
ग्वालियर| मुरारस्थित सत्यनारायण संतर में बुधवार दोपहर बकाया राशि होने पर बिजली कनेक्शन काटने गए बिजली अमले को लोगों ने घेर लिया। कनेक्शन कटने से गुस्साए लोगों ने अमले से अभद्रता कर दी। बारादरी जोन एई अविनाश शाक्य की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गालीगलौज करने का मामला दर्ज कर लिया। बिजली कंपनी के ईस्ट जोन के डीजीएम पी आर पाराशर ने बताया कि बारादरी जोन के एई अविनाश शाक्य जेई बलराम चतुर्वेदी अपने अमले के साथ मुरार क्षेत्र में बकायादारों के कनेक्शन काटने गए थे। यहां गोपाल यादव, विष्णु साहू, सचिन, सुनील और टेंपू ने अपने कनेक्शन काटे जाने पर बिजली विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर घेराबंदी का प्रयास किया। मौके पर गार्ड पुलिसबल को देखकर यह सभी भाग गए। मुरार पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।