इमरजेंसी सेवाओं को किया जाएगा बेहतर
ग्वालियर| जिलाअस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली में प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कर्मचारियों को वेंटीलेटर पल्स ऑक्सीमीटर चलाने, ऑपरेशन थियेटर में काम करने की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। स्वाइन फ्लू के संबंध में उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पूरे इंतजाम हैं। वायरस का टीका कारगर नहीं है क्योंकि वह तीन से चार सप्ताह बाद प्रभावी होता है।