पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एन 95 मास्क की डिमांड बढ़ी

एन-95 मास्क की डिमांड बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलर्ट...निजी स्कूलों में मास्क लगाकर जा रहे बच्चे

सुविधाएं नहीं...खौफ बढ़ रहा

निगम का सफाई अभियान

स्वाइनफ्लू विकराल रूप लेता जा रहा है। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों का इलाज करने में डरे हुए हैं। जेएएच की ओपीडी के साथ निजी डॉक्टरों के क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। कुछ स्कूलों में बच्चे मास्क पहनकर भी आने लगे हैं। इधर जिला अस्पतालों में फैली अव्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मास्क और टेमी फ्लू की टैबलेट खत्म हो रही हैं। डॉक्टर्स और पेरा मेडिकल स्टाफ को डिमांड के बाद भी एन 95 मास्क की पूर्ति नहीं हो सकी है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निजी स्कूल संचालकों ने अपने स्तर पर ही सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। स्कूल संचालकों ने बच्चों के परिजन से कहा है कि वे बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल भेजें। मदर्स प्राइड स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को खुद ही मास्क वितरित किए हैं। स्कूल की प्राचार्य अारती तोमर का कहना है कि स्वाइन फ्लू को देखते हुए यह सतर्कता बरती गई है। इसके अलावा शहर के कई निजी स्कूलों ने भी बच्चों और टीचर्स से कहा है कि वे मास्क लगाकर आएं। फोटो:विक्रमप्रजापति

अस्पतालों में है दवा की कमी: अस्पतालोंमें स्वाइन फ्लू की दवा की कमी है। जिला अस्पताल मुरार में टेमी फ्लू की 75 मिग्रा की 10 और 30 मिग्रा की 70 टैबलेट बची हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन ने 200 टैबलेट और एन-95 के 40 मास्क मांगे हैं। उधर जेएएच में टेमी फ्लू की टैबलेट सौ से भी कम हैं। जेएएच प्रशासन ने सीएमएचओ से दवा और मास्क मांगे हैं।

कोल्ड क्लीनिक में बढ़ रहे हैं मरीज

स्वाइनफ्लू को लेकर लोगों में दहशत है। खांसी, जुकाम के मरीज जिला अस्पताल और जेएएच में बनाई गई कोल्ड क्लीनिक में इलाज के लिए रहे हैं। जिला अस्पताल में गुरुवार को 24 मरीज दिखाने आए। वहीं जेएएच की ओपीडी में दोपहर 12 बजे तक 32 मरीज।

एक डॉक्टर सहित दो को और निकला स्वाइन फ्लू

स्वाइनफ्लू के चार मरीजों के सैंपल की जांच गुरुवार को डीआरडीई में की गई। इसमें जेएएच की डॉ. नेहा और भिंड की राधा को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले एक जूनियर डॉक्टर को भी स्वाइन फ्लू हो चुका है। डॉ. नेहा के पति डॉ. नरेंद्र ने बताया कि डॉ. नेहा को घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। पिछले 21 दिन में 17 मरीजों को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। जबकि चार की मौत हो चुकी है।

स्वाइन फ्लू जैसी संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए नगर निगम ने गुरुवार से नियमित सफाई करने के लिए विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सभी वार्डों में सफाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इस बीमारी से बचाव की जानकारी के लिए होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू संक्रामक बीमारी है। इससे बचाव के लिए सावधान रहें और समय पर इलाज कराएं।

शहर के सर्जिकल मेडिकल स्टोर पर एन-95 मास्क की कमी हो गई है। ऐसा इस मास्क की डिमांड बढ़ने के कारण हुआ है।