बहोड़ापुर से सिपाही के बेटे का अपहरण
ग्वालियर| बहोड़ापुरक्षेत्र से सिपाही से बेटे का बुधवार की रात को अपहरण हो गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया है। सिपाही बहोड़ापुर थाने में पदस्थ है। सिपाही नरेंद्र सिंह कुशवाह का बेटा विनय प्रताप (15) घोसीपुरा में अपने मौसा अखिलेश्वर सिंह के साथ रह रहा था। बुधवार की रात को इसे बहोड़ापुर चौराहे पर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद से यह गायब हो गया।