पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूप निकलने के बाद चढ़ा पारा

धूप निकलने के बाद चढ़ा पारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| महानगरमें गुरुवार को बिखरे -बिखरे बादल छाने और धूप खिली रहने के कारण दिन और रात का तापमान बढ़ गया। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी के साथ 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे में दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। फोटो गुरुवार शाम को सूरज की रोशनी में धूप सेंकते परिंदे।