कलेक्शन एजेंट पांच दिन से गायब
ग्वालियर| कोतवालीक्षेत्र के बालाबाई के बाजार में रहने वाला निजी कंपनी का कलेक्शन एजेंट राजीव पांडे पांच दिन से गायब है। गुरुवार को कोतवाली थाने में इनकी गुमशुदगी दर्ज की गई। टीआई एसके चतुर्वेदी के अनुसार राजीव की प|ी ने गुरुवार को गुमशुदगी दर्ज कराई कि उनके पति पांच दिन पहले घर से काम पर जाने की कहकर निकले थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे। वहीं जिस कंपनी में वे काम करते थे उसके मालिक ने पुलिस को बताया कि यह वसूली के लगभग 40 हजार रुपए लेकर गायब हुआ है। पुलिस ने कलेक्शन एजेंट की तलाश शुरू कर दी है।