- Hindi News
- एलआईसी एजेंट पर हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
एलआईसी एजेंट पर हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर| एलआईसीएजेंट संजय नीखरा के घर गोली चलाने वाले एक आरोपी को कंपू थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय ने पुलिस को बताया था कि उसका जमीन को लेकर जाहर सिंह और मनोज जैन से विवाद चल रहा था और वही हमला करवा सकते हैं।
टीआई कंपू डीबीएस तोमर के अनुसार संजय के बयान के बाद मनोज, जाहर सिंह और दो अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया था। मनोज जैन को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। टीआई श्री तोमर का कहना है कि मनोज से पूछताछ की जा रही है कि गोली मारने कौन पहुंचा था। मनोज भी सराफा कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलर बताया जाता है।