पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में 10%, कृषि भूमि की कीमतें 5% बढ़ेंगी

शहर में 10%, कृषि भूमि की कीमतें 5% बढ़ेंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईगाइड लाइन में जमीन की कीमत ज्यादा नहीं बढ़ेंगी। शहर में दस फीसदी जबकि ग्रामीण क्षेत्र में वृद्धि पांच फीसदी रहेगी। साडा क्षेत्र में अगले वर्ष कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। वर्ष 2015-16 की गाइड लाइन को लेकर उप मूल्यांकन समिति की दूसरी बैठक में गुरुवार को ये निर्णय हो चुके हैं। अब प्रस्ताव जिला मूल्यांकन समिति के पास भेजे जाएंगे।

उप मूल्यांकन समिति की पहली बैठक 10 फरवरी को हुई थी। इसमें राजस्व अमले से सर्वे रिपोर्ट मांगी गई थी। गुरुवार को समिति की दूसरी बैठक में सर्वे के आधार पर बात हुई। प्रॉपर्टी बाजार में मंदी का दौर है इसी कारण इस बार जमीन की कीमतों को स्थिर रखने पर जोर दिया जा रहा है। लगभग सवा घंटे चली इस बैठक में तय हुआ कि शहर के आवासीय व्यावसायिक क्षेत्रों में अधिकतम वृद्धि दस फीसदी रहेगी। एबी रोड से लगे गांव कुलैथ, रायरू, गंगा मालनपुर, बरौआ नूराबाद आदि में भी अधिकतम वृद्धि दस फीसदी ही रहेगी। जो गांव एबी रोड से दूर बसे हैं वहां पर कृषि भूमि की कीमतों में पांच फीसदी वृद्धि होगी।

जमीन की कीमतें रखी जाएंगी यथावत

^ग्रामीणक्षेत्र में पांच जबकि शहरी क्षेत्र में अधिकतम दस फीसदी वृद्धि का निर्णय समिति की बैठक में हुआ है। अगले वर्ष की गाइड लाइन में साडा क्षेत्र के गांवों की जमीन की कीमतें यथावत रखी जाएंगी। महीपकिशोर तेजस्वी, एसडीएम अध्यक्ष उप मूल्यांकन समिति

व्यावसायिक निर्माण में चेंज वापस

महानिरीक्षकपंजीयन ने 6 फरवरी का व्यावसायिक क्षेत्र में निर्मित दुकान, गोदाम, दफ्तरों की निर्माण लागत में वृद्धि का आदेश वापस ले लिया है। ऐसा नए सॉफ्टवेयर संपदा के कारण करना पड़ रहा है। अब यहां पर मार्केट के आधार पर ही निर्माण लागत की गणना होगी। उल्लेखनीय है कि नए वित्तीय वर्ष से पंजीयन विभाग पूरे प्रदेश में ई-पंजीयन की व्यवस्था करने जा रहा है।

साडा क्षेत्र में कीमतें नहीं बढ़ेंगी

साडाक्षेत्र में लगभग 110 गांव आते हैं। इनमें ग्वालियर जिले के 36 गांव शामिल हैं। साडा में बसाहट को बढ़ावा देने के लिए ही उप मूल्यांकन समिति ने यहां के 30 गांव सोजना, तिघरा, कैथा आदि जो एबी रोड से दूर हैं में कीमतें यथावत रखने का निर्णय लिया है। समिति के सदस्य इन गांवों में कीमत कम करना चाहते थे पर यह संभव नहीं था, इसी कारण यहां पर रेट इसी साल के रिपीट होंगे।

नई गाइड लाइन