पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यात्री परेशान हों इसे देखते हुए होली पर ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे एक्स्ट्रा कोच

यात्री परेशान हों इसे देखते हुए होली पर ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे एक्स्ट्रा कोच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | यात्रियोंको होली पर अपने घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़े इसको लेकर अधिकारियों ने होली पर ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने के निर्देश दिए हैं। कोचों की संख्या होली पर यात्रियों की वेटिंग लिस्ट के आधार पर तय की जाएगी। इसके चलते रेलवे ने एक्स्ट्रा कोचों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्लीपर कोचों के साथ एसी कोच भी वेटिंग के आधार पर बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर से चंबल एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, इंदौर इंटरसिटी और कोटा पैसेंजर चलती हैं। इनमें कोटा पैसेंजर में स्लीपर का एक ही कोच है। होली के चलते कोटा पैसेंजर में भी एक्स्ट्रा कोच लगाए जा सकते हैं।