- Hindi News
- जेयू पीजीडीसीएछात्रा की उत्तर पुस्तिका की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी
जेयू- पीजीडीसीएछात्रा की उत्तर पुस्तिका की जांच एक्सपर्ट से कराई जाएगी
ग्वालियर| जेयूप्रशासन ने पीजीडीसीए छात्रा की उत्तर पुस्तिका में छेड़खानी करने के मामले में कॉलेज को नोटिस जारी किया है। जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी है। छात्रा की उत्तर पुस्तिका एक्सपर्ट से चेक कराई जाएगी। जयहिंद बिस्मिल कॉलेज की पीजीडीसीए दूसरे सेमेस्टर की छात्रा अमरीन की शिकायत पर जेयू के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीडी अग्रवाल ने गुरुवार को छात्रा की कॉपी मंगवाकर देखी तो पाया कि कॉपी में दो उत्तर कटे हुए हैं। उत्तर जिस पेन से काटे गए हैं, उस पेन का उपयोग कॉपी लिखने में नहीं किया गया है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कॉपी में छेड़छाड़ की गई है।