पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय मंत्री तोमर के रेल आंदोलन मामले में रेलवे कोर्ट से रिकार्ड तलब

केंद्रीय मंत्री तोमर के रेल आंदोलन मामले में रेलवे कोर्ट से रिकार्ड तलब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| नैरोगेजको ब्रॉडगेज में बदलने के लिए आंदोलन करने पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद प्रभात झा के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उक्त मामले को वापस लेने के लिए शासन ने जिला न्यायालय में क्रिमिनल रिवीजन दायर की। विशेष न्यायाधीश पीके अग्रवाल की कोर्ट ने उक्त मामले में रेलवे कोर्ट से रिकार्ड तलब किया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की ओर से अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा शासन की ओर से अधिवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव उपस्थित हुए। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा की आेर से भी अधिवक्ता पेश हुए। ज्ञात हो कि श्योपुर रेल लाइन को ब्राॅड गेज में बदलने के लिए भाजपा ने 22 मार्च 2009 को आंदोलन किया था। इसमें नरेंद्र तोमर, सांसद प्रभात झा आदि ने छोटी रेल लाइन से श्योपुर तक यात्रा की थी।