पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी के नेशनल कैम्प के लिए अनिल चयनित

कबड्डी के नेशनल कैम्प के लिए अनिल चयनित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर | जीपीकॉन्वेंट स्कूल बिजौली के छात्र अनिल का चयन भोपाल में संचालित कबड्डी के नेशनल कैम्प के लिए किया गया है। भारतीय जूनियर टीम के इस कैम्प से चयनित पुरुष एवं महिला टीम 26 फरवरी से इरान में खेली जाने वाली इंटरनेशनल लेवल की जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम के इस कैम्प में पूरे मप्र से ग्वालियर के एक मात्र खिलाड़ी अनिल को शामिल किया गया। अनिल का चयन केरल में खेली गई कबड्डी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्राचार्य जेएस परमार और जिला खेल अधिकारी जमील अहमद ने संयुक्त रूप से सराहना की। साथ ही कैम्प में अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।