पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रीडर के झांसे में आएं, निगरानी में है आपका मीटर

रीडर के झांसे में आएं, निगरानी में है आपका मीटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटर रीडर कम रीडिंग लिखेगा तो कम बिल आएगा। रीडर के इस झांसे को भूल जाइए। मीटर रीडर का यह झांसा आपको महंगा पड़ सकता है। मीटर रीडर की कम रीडिंग लिखने की बदमाशी को पकड़ने का कंपनी ने नया तरीका निकाला है। बिजली कंपनी ने शहर में 20 स्पेशल मीटर रीडरों की टीम बनाई है। टीम के सदस्यों को एक-एक चेक मीटर भी दिया गया है, जो आपके मीटर की वर्तमान यूनिट का आकलन कर लेगा। इसके बाद आपके घर खपत का सही बिल भेजा जाएगा। जिसका भुगतान आपको इकट्ठा करना पड़ेगा। पिछले 60 दिन में बिजली कंपनी ने इसी तरीके से अभी तक डंप की गईं डेढ़ करोड़ यूनिट बिजली ट्रेस कर ली है।

यहां करें पूछताछ और शिकायत: किसीभी पूछताछ के लिए मप्र विद्युत नियामक आयोग के कंज्यूमर एडवोकेसी सेल के फोन नंबर 0755-2430154 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अपने जोन के एई द्वारा सुने जाने पर रोशनी घर स्थित महाप्रबंधक के ऑफिस में शिकायत की जा सकती है।

आप भी नोट करें रीडिंग

मीटर रीडर कर रहे हैं गड़बड़ी

^20स्पेशल मीटर रीडर तैनात किए गए हैं जो चेक मीटर से उपभोक्ता के मीटर चेक कर रहे हैं। रीडिंग में अंतर आने पर रिकॉर्ड किया जा रहा है और बिलिंग की जा रही है। मीटर रीडर कम रीडिंग लिखने की गड़बड़ कर उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं। अरुणशर्मा, जीएम(सिटीसर्किल),बिजली कंपनी

> रीडिंग लेते समय रीडर से रीडिंग लेकर नोट करें। > यह भी सुनिश्चित करें कि रीडर ने कितनी रीडिंग ली है। > रीडर कम रीडिंग का लालच दे तो उसके झांसे में आएं, अंतत: भुगतान आपको ही करना पड़ेगा > मीटर रीडर किसी भी तरह गड़बड़ कराने की धमकी दे तो तत्काल शिकायत करें। > पिछले छह माह की रीडिंग में यदि अंतर ज्यादा आए तो तत्काल क्षेत्र के एई को बताएं।