पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाम को दिखी ढील तो उतर गए हेलमेट

शाम को दिखी ढील तो उतर गए हेलमेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में दो पहिया वाहन चलाने वालों को हेलमेट लगाने की आदत डालने के लिए शुक्रवार की शाम को पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की लेकिन शनिवार की शाम को पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने हेलमेट लगाने वालों को बख्श दिया। इस कारण जो लोग सुबह हेलमेट लगाकर निकले थे, वे शाम को उसे अपने घर रख आए। पुलिस ने शनिवार सुबह फूलबाग, पड़ाव, सिटी सेंटर और गोला का मंदिर चौराहों पर हेलमेट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी पर शाम को नहीं की।

शहर में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस प्रशासनिक अमले ने कार्रवाई कर कई वाहन चालकों से जुर्माना वसूला था। दूसरे दिन शनिवार की शाम को शहर के उन चौराहों का नजारा बदला हुआ था। यहां से बिना हेलमेट लगाए वाहन चालक आराम से निकल रहे थे।

सख्ती ऐसी हो कि आदत बन जाए

यहां ढील

यहां अनुशासन

छावनी क्षेत्र मुरार में हेलमेट लगाने की सख्ती है। इसलिए यहां से लोग हेलमेट लगाकर ही निकलते हैं। फोटो: मुरार रोड का।

शहर के बाकी क्षेत्रों में पुलिस कभी-कभी सख्ती करती है। इस कारण लोग नियमित हेलमेट नहीं लगाते। फोटो: सिटी सेंटर रोड का।

शहर में हेलमेट लगवाने के लिए पुलिस का अभियान पिछले दस साल से चल रहा है लेकिन वाहन चालक पुलिस की सख्ती के बावजूद हेलमेट नहीं लगा रहे हैं। वहीं मुरार से लगे सेना क्षेत्र में वाहन चालक बिना हेलमेट के घुसने की हिम्मत नहीं करते। दोनों जगहों की सख्ती में अंतर है। सेना क्षेत्र में सख्ती प्रतिदिन रहती है और शहर में ऐसा कभी-कभी होता है। रिटायर्ड डीएसपी ट्रैफिक राकेश सिन्हा का कहना है कि हेलमेट को आदत में शामिल कराना है तो कम से कम छह महीने तक प्रतिदिन कार्रवाई करना चाहिए।

ट्रैफिक पुलिस ने चेक किए थे हेलमेट

^ट्रैफिकपुलिस ने शनिवार को सुबह-शाम नियमित चेकिंग की थी। इसमें हेलमेट लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। प्रशासनिक अमला शनिवार को बैठकों में व्यस्त होने की वजह से नहीं पाया।’’ संतोषकुमार सिंह, एसएसपी

^पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला एक-दो दिन के अंतराल के बाद चेकिंग करेगा। यह प्रक्रिया जारी रहेगी।’’ पीनरहरि, कलेक्टर

फूलबाग रोड पर हेलमेट बेचने के लिए लगे फड़।

हेलमेट लगाने के लिए की गई सख्ती का असर तुरंत दिखाई दिया। शनिवार को लोग हेलमेट खरीदने के लिए निकले। बिक्री बढ़ने से सड़क के किनारे हेलमेट बेचने वा