- Hindi News
- क्रेडिट कार्ड के चार नंबर बताए फिर पूछा पूरा नंबर और कर ली 8 हजार रुपए की खरीदारी
क्रेडिट कार्ड के चार नंबर बताए फिर पूछा पूरा नंबर और कर ली 8 हजार रुपए की खरीदारी
क्रेडिट कार्ड अमान्य होने की बात कहकर एक युवक ने शहर में रहने वाले एक ठेकेदार को उसके क्रेडिट कार्ड के शुरुआती चार नंबर बताए फिर पूरा नंबर पूछ लिया। इसके बाद इस नंबर के जरिए आठ हजार रुपए की खरीदारी कर ली। खरीदारी नोएडा और मुंबई में की गई है। ठेकेदार ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना और एसएसपी ऑफिस में की है।
दौलतगंज में रहने वाले अरविंद मंगल के माेबाइल फोन पर शुक्रवार की शाम को एक युवक का फोन आया। इस युवक ने कहा कि उनका क्रेडिट कार्ड अमान्य होने वाला है, इसलिए इसको रिन्यू करा दें। इसके बाद युवक ने इनके कार्ड के नंबर के शुरुआती चार अंक बताकर कहा कि आगे के अंक वे बताएं। इन्होंने इसके बाद पूरा नंबर बता दिया तो इसने कहा कि जल्द ही उनका कार्ड रिन्यू हो जाएगा। इसके कुछ मिनट बाद ही इनके मोबाइल फोन पर दो मैसेज आए, तब पता चला कि क्रेडिट कार्ड से आठ हजार रुपए की खरीदारी हो चुकी है।