- Hindi News
- ग्वालियर के पास पॉलिमर पार्क की स्थापना का प्रस्ताव
ग्वालियर के पास पॉलिमर पार्क की स्थापना का प्रस्ताव
भास्कर न्यूज नेटवर्क.नई दिल्ली
ग्वालियर के पास पॉलिमर पार्क की स्थापना के प्रस्ताव को दिल्ली में विचार के लिए स्वीकार कर लिया गया है।
पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर में गेल के संयंत्र से हाईचेन पॉलिमर लेकर इसे पॉलिमर पार्क में विभिन्न इकाइयों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। इसके अलावा भोपाल में पाइप के जरिए रसोई गैस की आपूर्ति बीना स्थित भारत ओमान तेलशोधन संयंत्र की क्षमता ढाई गुना करने भोपाल के केंद्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान सीपैट की क्षमता बढ़ाने की संभावना तलाशने का निर्णय भी हुआ है।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक करते केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार, नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान