- Hindi News
- जन्मे भगवान श्रीराम, अवध में छाईं खुशियां
जन्मे भगवान श्रीराम, अवध में छाईं खुशियां
छत्री मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को भगवान श्रीराम की लीला का मंचन किया गया
छत्री मैदान में चल रही रामलीला में शनिवार को स्वामी फतेहकृष्ण महाराज के निर्देशन में कलाकारों ने भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जन्म की लीला का जब मंचन किया तो श्रद्धालु आनंद विभोर होकर झूम उठे।
रामलीला में मनु और सतरूपा ने भगवान श्रीराम को पुत्र के रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की। भगवान विष्णु ने प्रसन्न होकर उनको वरदान मांगने के लिए कहा लेकिन उन्हाेंने वरदान मांगने से मना कर दिया। उन्हाेंने पुन: कठोर तपस्या कर भगवान को प्रसन्न किया तो भगवान विष्णु ने पुत्र रूप में जन्म लेने का वरदान दिया। राम जन्म प्रसंग में बताया गया कि राजा दशरथ के कोई संतान नहीं थी। श्रीरामलीला समारोह में शनिवार को राम जन्म का मंचन हुआ। राजा दशरथ को संतान की प्राप्ति नहीं हुई थी। कुल गुरु वशिष्ठ ने पुत्र विहीन महाराजा दशरथ का दुख समझा। उन्होंने पुत्रेष्ठि यज्ञ का आयोजन कराया, जिसके प्रभाव से दशरथ की रानियां गर्भवती हुईं और भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का एवं राम का जन्म होते ही बधाइयां गाई गईं।
आजकी लीला: मुनिआगमन, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार।
छत्री मैदान में रामलीला का मंचन करते कलाकार। फोटो:भास्कर