पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राम जानकी के रूप में होगा निर्धन जोड़े का विवाह

राम-जानकी के रूप में होगा निर्धन जोड़े का विवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन से श्रीराम लीला मंडल मुरार की रामलीला

ग्वालियर. श्रीरामलीला मंडल मुरार के तत्वावधान में रामलीला का मंचन तीन से 18 अक्टूबर तक रामलीला मैदान मुरार में किया जाएगा। इसमें निर्धन जोड़े का विवाह राम -जानकी के रूप में किया जाएगा।

रामलीला मंडल के संरक्षक दर्शन सिंह, अध्यक्ष अशोक जैन, महामंत्री प्रेम सिंह राजपूत ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि रामलीला का शुभारंभ दशहरा को रामायण चल समारोह के साथ किया जाएगा। चार को नारद मोह, पांच को श्रीराम और सीता जन्म, छह को ताड़का वध, पुष्प वाटिका लीला, सात को धनुष यज्ञ, आठ को राम बारात, नौ को राम वनवास, 10 को भरत मिलाप, 11 को सीता हरण, 12 को बाली वध, 13 को लंका दहन, 14 को अंगद -रावण संवाद, 15 को लक्ष्मण शक्ति की लीला, 16 को सुलोचना सती, 17 रावण वध और 18 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक की लीला के साथ रामलीला का समापन होगा।