पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नीति और रीति से जिओ: मुनिश्री पुलक सागर

नीति और रीति से जिओ: मुनिश्री पुलक सागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर. भगवानमहावीर कहते हैं कि धन कमाना बुरी बात नहीं है, लेकिन धन का अर्जन करते समय नीति और रीति का ध्यान रखो। तुम्हारी तकदीर में जो मिलना लिखा है वह तो मिल कर ही रहेगा। अब यह तुम्हारे विवेक पर निर्भर करता है कि उसे तुम किस तरीके से लेते हो। धन अर्जन का मार्ग करुणा और ईमानदारी से होगा तो पुण्य की वृद्धि होगी और बेईमानी और छलकपट से कमाया धन पाप की वृद्धि करता है। ऐसे ही तुम्हारे पास जीवन जीने के दो मार्ग हैं एक पुण्यार्जन का और दूसरा पापार्जन का। यह विचार मुनिश्री पुलक सागर ने शनिवार को जैन छात्रावास में धर्मसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।