छात्र-छात्राओं को बांटी स्कूल ड्रेस
त्रिलोक सिंह राठौर
ग्वालियर. मप्रराठौर क्षत्रिय सभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार राठौर ने ग्वालियर के समाजसेवी त्रिलोक सिंह राठौर को मप्र राठौर क्षत्रिय सभा युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।
राहुलसिंह कुशवाह
ग्वालियर. अखिलभारतीय कुशवाह क्षत्रिय महासभा के संरक्षक मंडल सदस्य कामता प्रसाद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह कुशवाह ने राहुल सिंह कुशवाह को अखिल भारतीय कुशवाह क्षत्रिय महासभा जिला ग्वालियर का सहसचिव मनोनीत किया है।
छात्र-छात्राओं को बांटी स्कूल ड्रेस
ग्वालियर. शासकीयविद्यालय रेशम मिल पुरानी लाइन बिरला नगर में बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद तुलसी दास अार्य की स्मृति में उनकी प|ी एवं समाजसेविका सुनीता आर्य ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क ड्रेस का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर समीक्षा गुप्ता थीं। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विनीति शर्मा, मालती प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शेखावत, पार्षद राजेश वर्मा, लल्ला तोमर, विद्यालय की प्राचार्य रेनू बेदी उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सतीश रैवनिया, मनीष सलैया ने किया एवं आभार कमल किशोर वर्मा एवं रामेश्वर प्रजापति ने व्यक्त किया।
नि:शुल्कनेत्र परीक्षण शिविर 23 को
ग्वालियर. प्रयाससेवा साहित्य मंच एवं रतन ज्योति चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा स्व. डॉ. बसुमान बनर्जी की स्मृति में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन 23 सितंबर को दोपहर 2 से 3 बजे तक केजी चिल्ड्रन स्कूल माल रोड मुरार में किया जाएगा। प्रकल्प प्रभारी मीरा श्रीवास्तव एवं दीपांकर बनर्जी ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पुरेंद्र भसीन, डॉ. प्रियंबदा भसीन मरीजों का परीक्षण करेंगी। ऑपरेशन के उपरांत मरीजों को नि:शुल्क आई ड्रॉप एवं काला चश्मा दिया जाएगा। सभी मरीजों को शिविर का लाभ उठाने के लिए पहचान पत्र जैसे वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बीपीएल कार्ड या आधार कार्ड लेकर आना होगा।
शिविरमें 238 लोगों ने कराई जांच
ग्वालियर. निर्माणआईएएस संस्थान के तत्वावधान में स्थापना दिवस के अवसर पर नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। संस्थान के शाखा निदेशक संजय गुप्ता ने बताया कि शिविर में रतन ज्योति नेत्रालय से राज चढ्डा उनकी टीम ने पूर्ण सहयोग दिया। शिविर में करीब 238 लोगों ने नेत्र परीक्षण कराया। श्री गुप्ता ने बताया कि आगामी दिनों में संस्थान शीघ्र ही ब्लड जांच रक्तदान शिविर भी लगाएगा।
ओणमपर फूलों से सजाई रंगोली
ग्वालियर. श्रीअय्यपा सेवा समाजम् के तत्वावधान में मुरार स्थित अय्यपा मंदिर में अोणम उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अत्तपू आयोजित किया गया, जिसमें अलग-अलग तरह के फूलों से रंगोली बनाई गई। अय्यपा मंदिर के अध्यक्ष एमएस पडिकर, सचिव बाबू पिल्लई ने बताया कि रविवार को सुबह पांच बजे गणेश पूज