बिजली के मुद्दे पर धरना और अनशन
मीटर बदलने के नाम पर बिजली उपभोक्ताआें से की जा रही वसूली आैर विद्युत वितरण व्यवस्था के निजीकरण के विरोध में शनिवार को कांग्रेस के दो अलग-अलग आंदोलन हुए। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में बहोड़ापुर तिराहे पर कांग्रेसियोंं ने धरना दिया। इधर इंदरगंज चौराहे पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुन्नालाल गोयल अपने साथियों के साथ चौबीस घंटे के अनशन पर बैठे।
बहोड़ापुर तिराहे पर धरना देने बैठे कांग्रेसियों के बीच शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि निजीकरण के नाम पर बिजली उपभोक्ताआें से लाखों, करोड़ों रुपए की वसूली की जा रही है, जो सहन नहींं की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता के हित से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, प्रकाश खंडेलवाल, चंद्रमोहन नागौरी, वीरसिंह तोमर, केशव मांझी, यदुनाथ तोमर, केदार कंसाना, कृष्णराव दीक्षित, विकास जैन आिद मौजूद थे।
कांग्रेस नेता गोयल ने पूछे पांच सवाल
इंदरगंजचौराहे पर 24 घंटे के अनशन पर बैठे मुन्नालाल गोयल ने भाजपा सरकार आैर बिजली कंपनी से पांच सवाल किए। इनमें हर माह 20 करोड़ का मुनाफा कमाने के बावजूद बिजली व्यवस्था का निजीकरण, सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक के बाद भी उपभोक्ताआें से आकलित खपत के नाम पर वसूली , मीटर बदलने के नाम पर वसूली, उपभोक्ताआें को एक माह की जगह डेढ़ माह का बिल थमाने को लेकर सवाल किए। अनशन के दौरान देर रात को लोकगीतों का भी आयोजन किया गया। इस मौकेे पर पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रकाश खंडेलवाल, शम्मी शर्मा, रमा पाल, पूरन सिंह कुशवाह, देवेंद्र तोमर, महेंद्र गुर्जर, अनिल सांखला, केशकली जाटव, विद्यादेवी कौरव, अविनाश यादव आदि मौजूद थे।
येबैठे हैं अनशन पर : श्रीगोयल के साथ दिनेश शर्मा, गिर्राज गुर्जर, अनिल शर्मा, हरभान भदौरिया, मनीष अग्रवाल, उदय सिकरवार, अमित शुक्ला, मोहन सिंह, प्रतीक सिंह, राकेश गुर्जर, मनीष बांदिल आदि अनशन पर बैठे हैं।
अनशन के दौरान देर रात में लोकगीत की प्रस्तुति देतीं विद्यादेवी कौरव।
कांग्रेस कार्यकताओं का इंदरगंज चौराहा और बहोड़ापुर पर दिखा आक्रोश
उधर 22 को मानव शृंखला बनाकर जताएंगे विरोध
व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच महानगर की बिजली व्यवस्था का अनुबंध निरस्त किए जाने की मांग को लेकर शहर जिला