एनआईटी मणिपुर में 11 दिन का अवकाश घोषित
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नाेलॉजी (एनआईटी) मणिपुर में 11 दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले 2 अक्टूबर से अवकाश निर्धारित था पर अब 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इसके बाद इंस्टीट्यूट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इंस्टीट्यूट में विगत सप्ताह छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद मध्यप्रदेश बिहार के छात्रों को मारपीट कर बंधक बना लिया गया था। घटना के बाद बिहार सरकार ने केंद्र मणिपुर सरकार से बात की थी। बिहार से अफसरों का एक प्रतिनिधि मंडल भी छात्रों से मिलने एनआईटी पहुंचा था। वहीं मप्र से ऐसा कोई प्रतिनिधि मंडल छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा।
एनआईटी मणिपुर में विगत सप्ताह छात्रों के बीच हुए विवाद में ग्वालियर सहित मप्र के आधा दर्जन छात्रों को चोटें आई थी। सभी छात्रों को मोबाइल फोन छीन कर बंधक बना लिया गया था। बाद में बिहार मध्यप्रदेश के दैनिक भास्कर में खुलासे के बाद बिहार सरकार ने केंद्र मणिपुर सरकार से बात की। मध्यप्रदेश के मंत्रियों से भी छात्रों के परिजन ने इस संबंध में संपर्क किया। इसके दो दिन बाद मप्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने एक छात्र से बात कर हाल पूछा था लेकिन सरकार की ओर से अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल छात्रों का हाल जानने के लिए नहीं भेजा गया। बिहार के अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल को आईजी के नेतृत्व में एनआईटी भेजा गया था। इन अफसरों ने एनआईटी प्रशासन से छात्रों को अवकाश देने की चर्चा की, इसके बाद ही अवकाश घोषित किया गया।
मप्र शासन के प्रतिनिधि मंडल ने नहीं ली छात्रों की सुध।
बिहार के प्रतिनिधि मंडल ने एनआईटी प्रशासन से की बात