पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए करते थे जबरदस्ती

शादी के बाद धर्म परिवर्तन के लिए करते थे जबरदस्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात साल पहले एक युवक ने खुद को हिंदू बताकर मुझे झांसा दिया और शादी कर ली। शादी के दो महीने बाद पता चला कि वह मुसलमान है तो उसने कहा कि वह हिंदू धर्म अपना लेगा। इसके बाद वह मेरा धर्म परिवर्तन कराने के लिए जबर्दस्ती करने लगा। इस युवक के चंगुल से निकलने के बाद तीन साल पहले पुलिस से शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह आरोप एक युवती ने शनिवार की दोपहर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान लगाए। साथ ही इसने धोखा देने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शाम को युवक ने आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि युवती उसके पिता का मकान हड़पने के लिए यह साजिश रच रही है।

जयेंद्रगंज स्थित एक रेस्टॉरेंट में शनिवार की दोपहर पहुंची युवती रचना का कहना था कि वर्ष 2007 में अपनी एक सहेली सबा के माध्यम से उसका संपर्क राहुल चौहान नामक युवक से हुआ था। इसने राहुल चौहान से कुछ समय बाद ही मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के दो महीने बाद पता चला कि यह राहुल चौहान नहीं बल्कि मुजाहिद खान है। इसके बाद यह दिल्ली में अपने पिता के घर ले गया जहां धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया और उसका नाम जोहरा खान रख दिया। इसकी शिकायत 2011 में पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं शनिवार की शाम को मुजाहिद खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसने धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया था बल्कि शादी से पहले रचना ने विधि-विधान से इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था। वहीं, टीआई इंदरगंज अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि इस मामले की जानकारी मिली है लेकिन कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस संज्ञान लेकर इस मामले की जांच करेगी।

एक युवती ने युवक पर लगाया आरोप, युवक बाेला-युवती मकान हड़पने के लिए रच रही है साजिश