ग्वालियर. शहर में हो रहीं चोरी की घटनाओं को देखते हुए पहले तो पुलिस ने लोगों से कहा कि अपने घरों और संस्थानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाओ। हम फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ेंगे। लेकिन अब पुलिस इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। लोग बदमाशों के फुटेज फोटो पुलिस तक पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भी वे पकड़े नहीं जा रहे हैं। कैमरे लगने के बाद भी बदमाश बे-खौफ वारदात काे अंजाम दे रहे हैं।
पड़ाव थाना क्षेत्र की लक्ष्मीबाई कॉलोनी में पिछले एक महीने में दो बार वाहन चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए लेकिन चेहरे देखने के बाद भी पुलिस को इन्हें तलाशने की फुरसत नहीं मिली। बदमाश फरार हैं और वाहन चोरी की वारदात बदस्तूर जारी हैं। इसके अलावा शहर में लूट और चोरी कुछ वारदात अभी अनसुलझी हैं, जिनमें पुलिस के पास बदमाशों के फुटेज हैं, लेकिन बदमाश पकड़ से दूर हैं।
लापरवाही बरती जा रही है तो इसको संज्ञान में लिया जाएगा
>लक्ष्मीबाई कॉलोनीमें रहने वाले धरमवीर मेहता ने अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाया है। सात सितंबर को एक युवक इनके घर के बाहर आया। इसके बाद बाइक में मास्टर की लगाई और बाइक स्टार्ट कर ले गया। श्री मेहता ने इसकी शिकायत करते हुए सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए लेकिन पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।
>लक्ष्मीबाईकॉलोनीमें केशव उपाध्याय के घर 22 सितंबर को उनके मित्र सचिन गुप्ता मिलने पहुंचेे। इन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। दो घंटे बाद वे बाहर निकले तो बाइक गायब थी। श्री गुप्ता ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। लेकिन पुलिस सक्रिय नहीं हुई।
फुटेज दिखाने के बाद भी पुलिस नहीं होती सक्रिय
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को पकड़ने में अगर कोई लापरवाही बरती जा रही है तो इसको संज्ञान में लिया जाएगा। ताकि आम लोगों को तकलीफ हो और बदमाशों को पकड़ा जा सके।
-संतोषकुमार सिंह, एसएसपी