पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुरार नदी: अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों को मिलेंगे आवास

मुरार नदी: अतिक्रमण हटाने से पहले लोगों को मिलेंगे आवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर| मुरारनदी के आसपास बने मकानों को हटाने से पहले उनमें रहने वाले लोगों को राजीव आवास योजना में भवन उपलब्ध कराए जाएं। न्यायालय के इस निर्देश के बाद बाल भवन में आयोजित कैंप में यहां के भवन स्वामियों के दस्तावेज की निगम के अफसरों ने जांच की।

न्यायालय ग्रीन ट्रिब्युनल ने मुरार नदी काे मूल स्वरूप में वापस लाने के लिए नदी के आसपास बने मकान हटाने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने यह भी कहा कि मकानों को तोड़ने से पहले भवन स्वामियों के व्यवस्थापन की व्यवस्था की जाए। इसके बाद नगर निगम ने यहां 115 मकानों को हटाने के लिए भवन स्वामियों को नोटिस दिए। निगम ने बुधवार को बाल भवन में कैंप का आयोजन किया। यहां भवन स्वामियों को बुलाकर उनके मकान के दस्तावेज की जांच-पड़ताल की गई। इस दौरान 65 भवन स्वामियों ने दस्तावेज प्रस्तुत किए।